नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के निवास पर 24 को बैठक, बजट सत्र को लेकर होगी चर्चा 

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से 21 मार्च तक आहूत किया गया है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक 24 फरवरी को शाम 6 बजे शांति नगर सी-05 नेता प्रतिपक्ष के निवास पर रखा गया है।

उक्त बैठक विधायक दल के नेता डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में होगी। बैठक में रणनीति तैयार करने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्वमंत्री रविंद्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, डॉ. शिव कुमार डहरिया, अमरजीत भगत, जयसिंग अग्रवाल, प्रेमसाय सिंह टेकाम, रूद्र गुरू, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्वमंत्री सत्यनारायण शर्मा, मोहम्मद अकबर, अमितेष शुक्ल, उमेश पटेल, अनिला भेड़िया, मोहन मरकाम सहित सभी कांग्रेस विधायकगण उपस्थित रहेंगे।

Share this
READ MORE  सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी सौगात: रायपुर लोकसभा के 48 स्थानों पर लगेंगे आधुनिक 'ओपन जिम