
रायपुर39 मिनट पहले

- कॉपी लिंक

नन्हें कार्तिकेय सिंह के परफॉर्मेंस की सभी ने तारीफ की।
रायपुर में V L M हायर सेकेंडरी इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से वार्षिक उत्सव मनाया गया। जिसमें बच्चों ने खूब इंजॉय किया। यहां हिंदी गानों से लेकर छत्तीसगढ़ी गानों में बच्चे डांस करते नजर आए। इस मौके पर बच्चों के पेरेंट्स भी मौजूद रहे।

राजधानी के सेजबहार इलाके में यह स्कूल है। जहां बड़ी संख्या में छात्र पढ़ते हैं। हर साल की तरह इस साल भी एनुअल फंक्शन का आयोजन किया गया था। इस दौरान कक्षा-1 से लेकर 12वीं तक के बच्चों ने प्रस्तुति दी। नर्सरी में पढ़ने वाले कार्तिकेय सिंह ने बुद्धू से मन है गाने में बेहतरीन प्रस्तुति दी। उनना परफॉर्मेंस देखकर सभी लोगों ने तालियां बजाईं।

बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने सब का मन मोह लिया।
इस मौके पर जनप्रतिनिधि, प्रिंसिपल श्रुति पांडे और डायरेक्टर निवेश पांडेय भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर निमेश पांडेय ने बताया कि हर साल में वार्षिक उत्सव करवाते हैं। जिसमें बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा भी सामने आती है। बच्चे बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं, इसमें टीचर्स का भी सहयोग रहता है।
