रायपुर मेयर मीनल चौबे के बेटे का सड़क पर केक काटते,आतिशबाजी करते हुए वीडियो वायरल, अब उठने लगे कई सवाल

Share this

रायपुर। राजधानी रायपुर के नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे के बेटे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महापौर के बेटे को सड़क पर केक काटते और आतिशबाजी करते हुए देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि महापौर मीनल चौबे का बेटा बीच सड़क पर बर्थ डे मना रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनके बेटे के बर्थडे सेलिब्रेशन का है, जो उन्होंने सड़क पर ही मनाया। वहीं, यह भी चर्चा हो रही है कि इस तरह का सार्वजनिक आयोजन कुछ विवादों का कारण बन सकता है, खासकर जब हाल ही में युवा कांग्रेस (युकां) के जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर कार्रवाई की गई थी। पिछले दिनों सरकार की ओर से भी इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Share this
READ MORE  DMF घोटाले में ACB और EOW ने 20 ठिकानों पर एक साथ दी दबिश, हरपाल अरोरा और निरंजन दास के यहां छापा