
दुर्ग, 1 मार्च। नगर निगम दुर्ग परिसर में आज नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षद गणों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। उपमुख्यमंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य व सांसद विजय बघेल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने महापौर श्रीमती अलका बाघमार को सत्य-निष्ठा की शपथ दिलाई। महापौर के शपथ ग्रहण के बाद निगम के नवनिर्वाचित 60 पार्षदों ने वार्ड क्रम अनुसार 10-10 के समूह में शपथ ग्रहण किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ललित चन्द्राकर, गजेंद्र यादव एवं रिकेश सेन, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल एवं सुरेंद्र कौशिक, राजेन्द्र पाध्ये सहित नगर के गणमान्य नागरिक, आईजी आरजी गर्ग, एसपी जितेंद्र शुक्ला, एडीएम अरविंद एक्का, नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल, एसडीएम हरवंश सिंह मिरी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
