शराब घोटाला: ED ने पेश किया 3700 पन्नों का चालान, पूर्व आबकारी मंत्री को बताया सिंडीकेट प्रमुख

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कोर्ट में 3700 पन्नों का चालान दाखिल किया है। इस घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की भूमिका को लेकर ईडी ने कई अहम दावे किए हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

लखमा को बताया सिंडीकेट प्रमुख

ईडी ने अपनी जांच में आरोप लगाया था कि कवासी लखमा शराब सिंडिकेट के प्रमुख थे और उन्हें पूरी तरह से इस अवैध कारोबार का समर्थन प्राप्त था। शराब नीति में बदलाव करवाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई है।

हर महीने 1.5 करोड़ का कमीशन !

ईडी के वकील सौरभ पांडेय के अनुसार, चालान में यह उल्लेख किया गया है कि हर महीने कवासी लखमा तक 1.5 करोड़ रुपये कमीशन पहुंचता था। साथ ही, शराब दुकानों का निरीक्षण करने से पहले आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लेने की अनिवार्यता का भी जिक्र किया गया है।

ईडी की यह चार्जशीट घोटाले से जुड़े कई अहम पहलुओं को उजागर कर सकती है। मामले में आगे और भी गिरफ्तारी और खुलासे होने की संभावना है।

Share this
READ MORE  महात्मा फुले की तरह शुरुआत अपने घर से करें: डॉ. उदय