मोबाइल चार्जिंग के दौरान लगी आग से घर में रखे रुपए और गहने सहित लाखों रुपए का सामान जलकर खाक

Share this

भिलाई। छावनी थाना अंतर्गत  शारदापारा कैंप-2 वार्ड 32 के एक मकान में आग लगने से रुपए, गहने सहित सारा सामान जलकर खाक हो गया है। बताया जा रहा है कि आग मोबाइल चार्जिंग के कारण लगी है। जिस समय घर में आग लगी तब कोई भी घर पर नहीं था। पल भर में ही घर का सारा सामान खाक हो गया। अलमारी में रखे कपड़े, जेवर व नगदी सहित रसोई का सारा सामान जल गया। घटना की सूचना के  बाद फायरा ब्रिगेड पहुंचा और आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार गणेश कुमार साहू के घर बुधवार सुबह 9:30 बजे भीषण आग लग गया। निर्मला साहू ने बताया कि वह अपनी मां के साथ इस घर में रहती है। उसकी बेटी अपने मामा के साथ मंदिर गई थी और वह भी दूध लेने चली गई। उसकी मां सुबह 8 बजे काम पर चली गई थी। घर पर उसके भाई व उसका मोबाइल चार्जिंग पर लगा हुआ था। जब तक दूध लेकर निर्मला साहू वापस लौटती घर में आग लग चुकी थी। आसपास के लोगों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया गया। आग बुझाने सीट को भी पत्थर मारकर तोड़ा गया। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचता उससे पहले निगम के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया गया। लगभग 10 बजे फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा और आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। अलमारी में रखे सारे कपड़े जल गए। अलमारी में कुछ कैश व सोने चांदी के जेवर भी रखे हुए थे। किचन का भी सारा सामान जल गया। आग लगने से लाखों के नुकसान का अंदेशा है। घटना के बाद आसपास काफी भीड़ भी जमा हो गई। निर्मला साहू ने बताया कि पत्थर से सीट तोड़ने के कारण आग बुझाने में मदद मिली।

Share this
READ MORE  प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में दुर्ग जिला प्रदेश में प्रथम, मनरेगा मजदूरी भुगतान में भी अव्वल