5 लाख समेत कार लेकर फरार हो गए नकाबपोश | Masked men absconded with a car including 5 lakhs

Share this

भिलाईएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक

धमधा पुलिस ने शुक्रवार देर रात मौदहापारा निवासी दिलशाद अली की शिकायत पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 379 और 34 के तहत केस दर्ज किया है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि घटना 19 जनवरी की है। वह अपनी कार से सवारी छोड़ने रायपुर से खैरागढ़ गया था। यहां पर सवारी छोड़ने के बाद प्रॉपर्टी ब्रोकर युवराज वर्मा के 5 लाख रुपए अशोक बराडिया से लेकर वापस रायपुर लौट रहा था। ठेलका चौक और बरहापुर के बीच कार सड़क किनारे खड़ी करके शौच के लिए चला गया था।

कार में चाबी लगी हुई थी। इसी दौरान नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाश कार के पास आ गए। एक बदमाश कार चालू करके अपने बाइक सवार साथी के साथ धमधा की तरफ भाग निकले। पुलिस के मुताबिक कार में 5 लाख रुपए, एटीएम कार्ड समेत अन्य दस्तावेज रखे थे। पुलिस के मुताबिक कार की कीमत करीब 6 लाख रुपए है। जिले में आए दिन लूट की घटनाएं हो रही है। इससे लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल दुबराज को मिला GI टैग, मांग बढ़ने से किसानों को होगा लाभ