
भिलाईएक दिन पहलेलेखक: विनोद तिवारी

- कॉपी लिंक

एनएच 53 में कुम्हारी से सुपेला के बीच निर्माणाधीन चारों फ्लाई ओवर मौतों के पिलर पर खड़ा हो रहा है।
एनएच 53 में कुम्हारी से सुपेला के बीच निर्माणाधीन चारों फ्लाई ओवर मौतों के पिलर पर खड़ा हो रहा है। दैनिक भास्कर ने वर्ष 2019 से 2022 के बीच हुए हादसों की पड़ताल की। इससे पता चला कि ओवर ब्रिज निर्माण के दौरान कुम्हारी से सुपेला के बीच बीते चार वर्षों में 23 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों की संख्या 1 हजार से भी ज्यादा है। लेकिन इनमें महज सौ घायलों ने पुलिस को शिकायत की है। जबकि बाकी घायलों ने मामूली चोट या समझौते की वजह से थाने में शिकायत नहीं की है।

ओवर ब्रिज निर्माण करने वाली कंपनी रॉयल इंफ्रा पर सिस्टम इतना मेहरबान है कि चार वर्षों में सिर्फ एक बार ही सख्ती की गई। यही वजह रही है कि निर्माण कार्य करने की अवधि तक बढ़ा दी गई। जिस ओवर ब्रिज को जून 2022 के बीच बनकर तैयार हो जाना चाहिए था, उसका निर्माण कार्य अब भी प्रगति पर है।
अब तक 3 बार मिल चुका है कंपनी को एक्सटेंशन
एनएच के अधिकारियों के मुताबिक ओवर ब्रिज निर्माण करने वाली कंपनी रॉयल इंफ्रा को तीन प्रमुख कारों की वजह से निर्माण कार्य में एक्सटेंशन मिला है। कोविड के कारण डेढ़ वर्षों तक ओवर ब्रिज निर्माण कार्य पूरी तरह बंद था। इसी तरह पावर हाउस ओवर ब्रिज और डबरा पारा ब्रिज के निर्माण के दौरान मुख्य पाइप लाइन आ गई थी। पाइप शिफ्टिंग में समय लगने की वजह से निर्माण कार्य में देरी हुई। इसी तरह बिना मौसम बारिश होने की वजह से भी कई बार निर्माण कार्य में देरी हुई। इन्हीं तीनों कारणों से कंपनी को एक्सटेंशन मिला है। इस वजह से चारों ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने की समय अब 2023 हो गया है।
दंपती की मौत के बाद सिर्फ एक केस में कंपनी के खिलाफ केस
केस 1- पहली बार कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ केस दर्ज
दिसंबर महीने में कुम्हारी ओवर ब्रिज पर मोपेड सवार दंपत्ती की दुर्घटना में मौत हो गई। दंपत्ती मोपेड से शादी समारोह में शामिल होकर रायपुर लौट रहे थे। हादसे में दंपती की बेटी गंभीर घायल हो गई थी। उसकी प्रशासन ने आर्थिक मदद की। पहली बार कंस्ट्रक्शन कंपनी के इंजीनियर समेत बाकी लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
केस -2 ओवर ब्रिज के नीचे नाली में गिरने से महिला की मौत
दिसंबर महीने में ही सुपेला चौक के पास स्कूटर सवार महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद महिला उछलकर निर्माणाधीन नाली में जाकर गिर गई। सिर पर गंभीर चोट लगने के उसकी अस्पताल में मौत हो गई। महिला अपनी बहन से मिलकर घर लौट रही थी। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया ।
सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं और मौतें कुम्हारी ब्रिज में – सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं और मौतें कुम्हारी ब्रिज में

