कत्लखाने ले जा रहे 32 मवेशियों को दुर्ग पुलिस ने पकड़ा, आरोपी फरार

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। दुर्ग जिले के अहिवारा क्षेत्र में गौवंश से भरे एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ा है। ट्रक में 32 गौवंश को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था और उन्हें मुंगेली से नागपुर के कत्लखाने ले जाया जा रहा था।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नंदनी थाना पुलिस ने माटरा और खजरी गांव के बीच सड़क पर घेराबंदी कर गौवंश से भरे ट्रक को पकड़ा। पुलिस को देख ड्राइवर और सह-चालक मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने गौवंश को थाने लाकर चारा-पानी दिया और पशु चिकित्सकों से उनका इलाज कराया जा रहा है। नंदनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Share this
READ MORE  7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 20 नए जलमार्ग, छत्तीसगढ़ को भी मिलेगा बड़ा लाभ, सीएम साय ने बजट को बताया ऐतिहासिक