सेक्टर 7 स्थित बीएसपी के आवास में बेजा कब्जा

Share this

न्याय के लिए बच्चों संग भटक रही बेवा

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के आवास में एक व्यक्ति द्वारा बेजा कब्जा कर लिया गया है। पीड़ित महिला ने अपने दो बच्चों के साथ गुरुवार को मीडिया कर्मियों के समक्ष ये आरोप लगाए हैं।
अयप्पा नगर भिलाई निवासी श्रीमती एम. राजेश्वरी पति स्व. एम. निराकार ने बताया कि उनका पति एम. निराकार भिलाई इस्पात संयंत्र के WR MILL विभाग में SR.OPTV (R) के पद पर कार्यरत थे। दिनांक 2 जुलाई 2018 को पति का देहांत हो गया। पश्चात भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा कर्मचारी हितलाभ योजना के तहत 30 सितंबर 2033 तक के लिए क्वाटर नंबर 3ए, सड़क-9, सेक्टर-7 भिलाई में (1M टाईप) आवास उपलब्ध करवाया गया है। पति के निधन के बाद रुपए की आवश्यकता होने पर महिला ने अपने परिचित निरंजन बिसई से 90 हजार रुपए उधार लिए। इस दौरान निरंजन बिसई द्वारा कोरे बॉन्ड पेपर पर हस्ताक्षर कराया गया था। महिला अपने बच्चों को लेकर भाई के घर राउरकेला ओड़िशा चली गई थी। अपने परिचित निरंजन बिसई को भिलाई वापस आने तक घर की देखरेख के लिए उक्त आवास दिया था। श्रीमती एम. राजेश्वरी ने बताया कि भिलाई वापस आकर जब वे अपने घर गई तो उन्हें घुसने नहीं दिया गया। खाली बॉन्ड पेपर में हस्ताक्षर लेकर किरायानामा टाइप करवा लिया गया। निरंजन बिसई उक्त आवास में करीब 6 साल से कब्जा कर रखा है। कई बार निवेदन के बाद भी घर खाली नहीं कर रहा है। इधर आवास के एवज में 8 हजार रुपए हर माह बीएसपी द्वारा काटा जा रहा है।

READ MORE  महिला तहसीलदार निलंबित, ट्रैक्टर चालक की पिटाई मामले में गिरी गाज, जांच के बाद कलेक्टर का एक्शन

बीएसपी भी नहीं कर रही कार्रवाई

श्रीमती एम. राजेश्वरी ने बताया कि शिकायत लेकर भिलाई नगर थाने गए तो वहां बताया गया कि ये बीएसपी का मामला है। हम कुछ नहीं कर सकते। उसके बाद एक माह पूर्व नगर सेवा विभाग के अधिकारी से भी लिखित में शिकायत की गई है, लेकिन वहां से भी कुछ कार्रवाई नहीं की गई। बीएसपी के अधिकारियों का कहना है कि समझौता कर लो। बताया गया कि बीएसपी के अधिकारी बेजाकब्जाधारी निरंजन बिसई के पक्ष में बात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कब्जाधारी निरंजन बिसई कांग्रेसी नेता है। इस कारण बीएसपी और पुलिस प्रशासन कार्रवाई करने से बच रही है।

Share this