हड़ताल से मरीजों की परेशानी बढ़ी, आधे से ज्यादा अस्पताल खाली, अब तक सारी चर्चा बेनतीजा | The strike increased the problems of the patients, more than half of the hospitals were empty, till now all the discussions were inconclusive.

Share this
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • The Strike Increased The Problems Of The Patients, More Than Half Of The Hospitals Were Empty, Till Now All The Discussions Were Inconclusive.

रायपुरएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक
अंबेडकर अस्पताल में जूनियर डाक्टरों की हड़ताल से जहां ओपीडी में पहुंच रहे मरीज परेशान हो रहे हैं, वहीं वार्ड में भर्ती मरीजों की दिक्कत बढ़ गई है। - Dainik Bhaskar

अंबेडकर अस्पताल में जूनियर डाक्टरों की हड़ताल से जहां ओपीडी में पहुंच रहे मरीज परेशान हो रहे हैं, वहीं वार्ड में भर्ती मरीजों की दिक्कत बढ़ गई है।

अंबेडकर अस्पताल में जूनियर डाक्टरों की हड़ताल से जहां ओपीडी में पहुंच रहे मरीज परेशान हो रहे हैं, वहीं वार्ड में भर्ती मरीजों की दिक्कत बढ़ गई है। 24 घंटे वार्ड में रहने वाले जूडो गायब हैं। इस वजह से मरीज अब छुट्‌टी लेकर जा रहे हैं। शनिवार को आधा अस्पताल खाली हो गया है। सर्जरी और आर्थोपेडिक विभाग में केवल वही मरीज भर्ती हैं, जो बेहद गंभीर हैं और उनके परिजनों के पास प्राइवेट में इलाज करवाने पैसे नहीं हैं। मेडिसिन और पीडिया यानी बच्चों के विभाग में भी मरीजों की संख्या आधी हो गई है।

अंबेडकर अस्पताल में आमतौर पर औसतन 1000 मरीज भर्ती रहते हैं। अभी मरीजों की संख्या साढ़े चार सौ हो गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग अभी तक मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर सका है। अफसर अभी तक केवल हड़ताली डाक्टरों से चर्चा कर रहे हैं। दो-तीन बार की चर्चा के दौरान आंदोलनकारियों से कहा जा रहा है कि आपकी मांगे पूरी कर ली जाएंगी फिलहाल हड़ताल खत्म करें। जूनियर डाक्टर भी अपनी बात पर अड़े हैं।

उनका कहना है मांग पूरी होने तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। गौरतलब है कि अभी तक उच्च स्तर पर हड़ताल समाप्त करने के लिए कोई बैठक नहीं हुई है। जूनियर डाक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. प्रेम चौधरी का कहना है कि अब तक सचिव स्तर पर भी उन्हें चर्चा के लिए नहीं बुलाया गया है। रविवार को मेडिकल कॉलेज की डीन डा. तृप्ति नागरिया ने बातचीत के लिए बुलाया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  6 IAS के ट्रांसफर, 3 जिलों के बदले गए कलेक्टर