गांजा तस्करों से सांठगांठ, दुर्ग जिले में आरक्षक सस्पेंड

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। जिले में गांजा तस्करों से सांठगांठ के आरोपी आरक्षक को सस्पेंड किया गया है। पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ आरक्षक विजय धुरंधर पर NDPS प्रकरण में आरोपियों को सहयोग पहुंचाने का आरोप है। एसपी जितेंद्र शुक्ला ने ये कार्रवाई की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के मुताबिक पुरानी भिलाई पुलिस ने पुरैना बस्ती में 30 मार्च को कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 13 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। जब आरोपियों से पूछताछ की गई और उनकी कॉल डिटेल को खंगाला गया तो पता चला कि आरक्षक विजय धुरंधर उनके संपर्क में था।

इतना ही नहीं कार्रवाई के समय भी उसने आरोपियों को सूचना देकर अलर्ट करने की कोशिश की। इस संदेह के चलते एसपी जितेंद्र शुक्ला ने उसे सस्पेंड करते हुए पुलिस लाइन में अटैच किया है। निलंबन अवधि में आरक्षक क्रमांक 1654 विजय धुरंधर को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Share this
READ MORE  खैरागढ़ विश्वविद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता दिवस पर वीर शहीदों को नमन कर लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प