अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार ! इन दो विधायकों के नामों पर हो रही चर्चा

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय कैबिनेट में लंबे समय से विस्तार की चर्चा हो रही है। सरकार के शपथ ग्रहण से ही एक मंत्री पद खाली है। वहीं तत्कालीन स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के रायपुर सांसद निर्वाचित होने के बाद से उनका पद भी नहीं भरा जा सका है। पूर्व में कहा जा रहा था कि सरकार नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले नए मंत्रियों का नाम फाइनल कर सकती है। हालांकि ऐसा नहीं हो सका था लेकिन अब कहा जा रहा है कि, इसी महीने 10 अप्रैल को कैबिनेट का विस्तार हो सकता है और दो विधायकों को मंत्री पद मिल सकता है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इनमें जिन दो नामों की चर्चा सबसे ज्यादा है उनमें, पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल और दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव का नाम शामिल है। वहीं इनके अलावा तीसरा नाम पूर्व मंत्री और दिग्गज विधायक राजेश मूणत का भी नाम शामिल है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर किसे मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी।

Share this
READ MORE  आरक्षण में कटौती से पिछड़ा समाज नाराज, माकड़ी में चक्का जाम