ईडी की चार्जशीट के खिलाफ देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन रायपुर में ईडी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

नई दिल्ली/रायपुर। नेशनल हेराल्ड मामले में जांच एजेंसी ED की ओर से अदालत में चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद कांग्रेस सड़क पर उतर आई है। ईडी की चार्जशीट में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता राहुल गांधी, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा, सुमन दुबे सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बता दें कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में ED की ओर से चार्जशीट दायर की गई है। अदालत इस मामले में 25 अप्रैल को सुनवाई करेगी। 11 अप्रैल को ED ने दिल्ली, मुंबई और लखनऊ के संपत्ति रजिस्ट्रारों को नोटिस जारी किए थे, जहां एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की संपत्तियां हैं।

इधर छत्तीसगढ़ में भी रायपुर सहित हर जिले और तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया जा रहा है। रायपुर में ईडी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में होगी डिजिटल जनगणना ; 33 सवालों में जुटेगा पूरा डेटा, 62,500 कर्मचारी होंगे तैनात