वन मंत्री कश्यप ने जामगांव में 23 करोड़ की लागत से स्थापित हो रहे केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई का किया निरीक्षण

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग, 19 अप्रैल। प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम जामगांव (एम) में केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण कर अद्यतन कार्याें का जायजा लिया। सांसद विजय बघेल व जिला एवं जनपद पंचायत के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। लघु वनोपजों के प्रसंस्करण हेतु लगभग 23 करोड़ की लागत से 110 एकड़ क्षेत्र में विभिन्न प्रसंस्करण इकाई स्थापित किये जा रहे हैं। वन मंत्री श्री कश्यप ने इन इकाई में प्रसंस्करण होने वाले उत्पाद की जानकारी ली। गोदामों में भंडारित वनोपज, मिलेट्स फसल, प्रसंस्करण पश्चात् वितरण आदि की भी जानकारी ली। उन्होंने प्रसंस्करण संयंत्र का भी अवलोकन किया। साथ ही निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वन मंत्री श्री कश्यप ने सम्पूर्ण इकाई परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को एक पेड़ माँ के नाम पर पौधरोपण करने की अपील की। इस अवसर पर डीएफओ चंद्रशेखर परदेशी, एसडीएम लवकेश ध्रुव एवं अन्य विभाग के अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ में मौसम: सक्रिय हुआ मानसून, अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार; कई जिलों में अलर्ट