आबकारी विभाग ने पकड़ी मध्यप्रदेश निर्मित गोवा शराब, आरोपी गिरफ्तार एवं कार जब्त 

Share this

दुर्ग, 21 अप्रैल। आबकारी टीम गश्त के दौरान विभाग के वृत-भिलाई क्रमांक 2 के अन्तर्गत पोलसाय पारा वार्ड नंबर 27 में अवैध शराब के परिवहन की सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर एक सफेद रंग के सेंट्रो कार क्रमांक सीजी 04 एचए 1585 से 150 नग पाव गोवा (फार सेल इन मध्यप्रदेश) मदिरा जब्त किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी सुधाकर बनवासी पिता विश्वनाथ उम्र 48 वर्ष, निवासी संतराबाड़ी वार्ड 26 थाना मोहन नगर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 36 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुप्रिया शर्मा द्वारा आरोपी को जेल दाखिल कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है। कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी पंकज कुजूर, आबकारी उप निरीक्षक प्रियंक ठाकुर, आरक्षक संदीप तिर्की, आरक्षक चितेश्वरी ध्रुव, गार्ड अमित कुमार पटेल, खोमेंद्र देशमुख, ड्राइवर दुर्गा साहू का योगदान रहा।

Share this
READ MORE  राजिम कुंभ कल्प में नागा साधुओं की भव्य पेशवाई, भस्म रमाए संतों ने किया शस्त्र प्रदर्शन