कोरबा में रिश्वत लेते पकड़ाया पटवारी, रिकार्ड दुरुस्त कराने के नाम पर किसान को कर रहा था परेशान 

Share this

कोरबा। कलेक्टोरेट कैम्पस के बाहर पटवारी को ACB की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी किसान को ऑनलाइन रिकार्ड दुरुस्त के नाम पर परेशान कर रहा था।

बता दें कि कलेक्टोरेट के सामने ACB की टीम ने पटवारी सुल्तान सिंह बंजारा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पटवारी किसान से रिकॉर्ड ऑनलाइन कराने के एवज में 10 हजार रुपए की मांग की थी। पटवारी सुल्तान सिंह बंजारा पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक के पाली दुल्लापुर में पदस्थ था। जो हाल में ट्रांसफर पर अजगरबाहर हलका में पदस्थ हुआ है।

Share this
READ MORE  अमन के लिए दुआओं में उठे हाथ, सर्वधर्म के लोगों ने ईदगाह पहुंचकर दी मुबारकबाद