स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 25 से, आदेश जारी

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन छुट्टी में संशोधन करने का निर्णय लिया है। विभाग ने ताजा आदेश में समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों में 25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन छुट्टी घोषित किया है, जबकि पहले एक मई से 15 जून तक अवकाश घोषित किया गया था। ताजा आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इसके पहले छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने सीएम विष्णुदेव साय को पत्र लिखा और स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की मांग की थी। विभाग के आदेश से बच्चे और उनके पालकों के साथ स्कूल प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली है।

Share this
READ MORE  राहुल गांधी ने संसद में उठाया NEET का मामला, हंगामे के बीच लोकसभा स्थगित