छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट, 44 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अप्रैल के तीसरे हफ्ते में ही लू की गर्म हवाएं चलने लगी है। राजधानी रायपुर समेत दुर्ग-भिलाई और राजनांदगांव जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी और बढ़ेगी। कई जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार जाएगा। इसके साथ ही मध्य छत्तीसगढ़ में दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में हीटवेव की संभावना जताई है। लू चलने का यह अलर्ट 48 घंटों के लिए जारी किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

44 डिग्री के पार जाएगा तापमान
रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य छत्तीसगढ़ यानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम, बिलासपुर, मुंगेली में अगले 5 दिनों तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा सकता है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 4 दिनों तक लू चलने की आशंका जताई है।

प्रदेश के इन इलाकों में लू की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान में वृद्धि होना संभव है। उत्तर छत्तीसगढ़ और उससे लगे जिलों में ग्रीष्म लहर चलने और मध्य छत्तीसगढ़ में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अगले 4 दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर लू चलने की संभावना है तथा 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर लू चलने की संभावना है।

READ MORE  दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 की मौत, 20 से अधिक घायल, उच्च स्तरीय जांच के आदेश 
Share this