छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में सहायक शिक्षक बर्खास्त

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

गौरेला पेंड्रा मरवाही। पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मरवाही में पदस्थ संविदा सहायक शिक्षक (विज्ञान) युगल किशोर दिनकर को छात्रा के साथ दुष्कर्म में संलिप्तता प्रदर्शित होने पर शासकीय सेवा से तत्काल पदच्युत/पृथक कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कलेक्टर के अनुमोदन से जारी आदेश में कहा गया है कि सहायक शिक्षक द्वारा संस्था में अध्ययनरत छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने संबंधित समाचार 19 अप्रैल 2025 को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित किया गया था। पश्चात् कार्यालय पुलिस अधीक्षक द्वारा सूचना दी गई कि सहायक शिक्षक युगल किशोर दिनकर के विरूद्ध थाना मरवाही में विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। विवेचना के दौरान उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। सहायक शिक्षक का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होना स्पष्ट रूप से पाया गया है। फलस्वरूप उसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा भर्ती) नियम 2012 में निहित प्रावधान के अनुसार शासकीय सेवा से तत्काल पदच्युत/पृथक किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  बीजापुर में IED डिफ्यूज करने के दौरान धमाका, 5 CRPF जवान घायल