नागालैंड पासिंग कंटेनर के गुप्त चैंबर से 5 करोड़ का गांजा बरामद, कवर्धा पुलिस की कार्रवाई

Share this

कबीरधाम। कबीरधाम पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये कीमत का गांजा जब्त किया है। कुल 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर को जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इसी कंटेनर में गांजा भरकर ले जाया जा रहा था। वाहन में 30-30 किलो की 30 बोरियों में भरा करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस ने मौके से आरोपी आयाज खान, निवासी भरतपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। आरोपी यह गांजा ओडिशा से राजस्थान ले जा रहा था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  NHM कर्मचारियों की हड़ताल; 25 अधिकारी-कर्मचारियों की सेवाएं‌ समाप्त