सुशासन तिहार-2025: ‘एकेच गोठ, एकेच बानी, बूंद-बूंद बचाओ पानी’

Share this

पाटन में जल संरक्षण का लिया संकल्प

दुर्ग। जनपद पंचायत पाटन के शाउमा शाला सांकरा में सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत आज विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया गया। इस अवसर पर जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु “संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम“ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुशासन तिहार समाधान शिविर के तहत की गई, जिसमें “एकेच गोठ, एकेच बानी, बूंद-बूंद बचाओ पानी“ थीम के साथ लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग बजरंग कुमार दुबे ने वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 6 मई से 15 जून तक जिले भर में वर्षा जल संचयन का महा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं रिचार्ज पिट बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सीईओ श्री दुबे ने बताया कि वर्षा जल संचयन से पानी की बचत होती है, भूमिगत जलस्तर बढ़ता है, बाढ़ नियंत्रण में मददगार होता है और पानी की गुणवत्ता बनाए रखने में भी उपयोगी है। इसके लिए छत पर जल संग्रहण, भूमिगत टैंक, तालाब और जलाशयों जैसे प्रभावी तरीके अपनाए जा सकते हैं।

कार्यक्रम में दिव्यांग पात्र हितग्राहियों को ट्राइसाइकिल, श्रम कार्ड एवं महिलाओं को पोषण आहार का वितरण हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 10 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र दिया गया। स्वामित्व योजना के अंतर्गत 20 व्यक्तियों को भू-पट्टा, ऋण पुस्तिका एवं मनरेगा (गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना) के तहत दस हितग्राही को जॉब कार्ड प्रदान किया गया।

READ MORE  जेल से रिहा होने के बाद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव दिल्ली पहुंचे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से की मुलाकात

शिविर में डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, जनपद सभापति खेमलाल देशलहरा उपस्थित रहे।

Share this