


भिलाई। पुलिस टीम छावनी द्वारा चारामा ग्राम पहुंच प्रकरण के संबंध मे पूछताछ कर ग्रामीणों से कथन लिया गया। आरोपियों द्वारा मोबाइल से मृतक डाक्टर व लड़की का 14 मई की रात को छज्जा ऊपर चढ़कर आपत्तिजनक स्थिति का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने तथा सामाजिक बैठक लेकर डाक्टर से 5 लाख रूपये की मांग की गई। डाक्टर को फोन कर परेशान करने से प्रताड़ित होकर आत्महत्या करना पाया गया।
छावनी पुलिस में रोहित कुमार राजपुत द्वारा सूचना दी गई कि आयुर्वेदिक संविदा डाक्टर द्वारा 17 मई की रात को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है।सूचना पर मर्ग 32/25 धारा 194 बीएनएसएस का कायम कर मर्ग जांच व पंचनामा किया गया। जांच के दौरान मृतक का सोसाइड नोट व मृतक का हस्तलिखित पत्र जब्त किया गया, तथा मृतक के परिजन पत्नी द्वारा मृतक के मृत्यु के संबंध में एक लिखित आवेदन पेश करने पर मृतक के परिजन पत्नी, पुत्र, पुत्री तथा भांजी दामाद एवं ग्राम के निवासियों से पूछताछ किया गया। समाज बैठक में शामिल व्यक्तियों द्वारा मृतक का युवती से बंद कमरे में मिलते समय का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने तथा समाचार पत्र में प्रकाशित कर उसे बदनाम करने व गांव मे सामाजिक बैठक कर मृतक से पांच लाख रूपये की मांग कर उसे बेइज्जत किया गया। लगातार फोन कर प्रताड़ित करने से फांसी लगाकर आत्महत्या करना पाये जाने से अपराध धारा 108 बीएनएस. का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना दौरान मामले में धारा 238, 3(5), बीएनएस, 67 बी आईटीएक्ट जोड़ा गया।

मामले में आरोपी आशीष यादव पिता नरेश यादव उम्र 23 ग्राम राजापारा पुरी, सचिन कुमार हिड़को पिता स्व राजकुमार हिड़को उम्र 23 ग्राम स्कूलपारा पुरी, रितेश नरेटी उर्फ सोनू पिता सेवकराम नरेटी उम्र 31 साल, पटेलपारा रामपुर, डिगेश कुमार सिन्हा पिता लोकनाथ सिन्हा उम्र 36 साल ग्राम मयाना, अनिल कुमार सिन्हा पिता लतखोर राम सिन्हा उम्र 38 साल, वार्ड कमांक 15 बाजार पारा पुरी, सतीश कुमार साहू पिता छन्नूलाल साहु उम्र 27 साल, साकिन ग्राम नियानी थाना बालोद जिला बालोद हाल पता रामपुर, शत्रुघन सिन्हा पिता पंचनाम सिन्हा उम्र 35 साल, ग्राम पुरी राजापारा, कान्हा मरकाम उर्फ कन्हैया पिता अनिल मरकाम उम्र 19 साल, साकिन मकान नंबर एच-6, जेल कालोनी जगदलपुर, हाल पता ग्राम रामपुर पटेलपारा तथा नवीन निर्मलकर पिता हिरेन्द्र निर्मलकर उम्र 19 साल ग्राम बोरिदकला पोष्ट शांतिपुर, थाना पुरूर जिला बालोद हाल पता ग्राम रामपुर पटेलपारा सभी थाना चारामा जिला कांकेर को आज गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
