छत्तीसगढ़ में कोरोना का दूसरा केस, दुर्ग में मिले मरीज में संक्रमण की पुष्टि 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई। देश में कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दूसरे केस की पुष्टि हुई है। राजधानी रायपुर के बाद दुर्ग में एक नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। बता दें कि इससे पहले रायपुर में भी एक कोरोना मरीज की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हो गई है। दुर्ग में मिले मरीज की दुर्ग सीएमएचओ डॉ मनोज दानी ने पुष्टि की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के मुताबिक दुर्ग जिले में मिले कोरोना मरीज में सर्दी,खांसी और बुखार के लक्षण पाए गए हैं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कोरोना टेस्ट करने पर मरीज के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हालांकि संक्रमित की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है। फिलहाल मरीज का भिलाई के निजी हॉस्पिटल में इलाज जारी है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीएम मेडिकल कॉलेज और लाल बहादुर शस्त्री में मरीजों के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाये गये हैं।

Share this
READ MORE  हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के दफ्तर पर चला बुलडोजर