छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, 13 दिन पहले नौतपा में बस्तर पंहुचा मानसून

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में पहली बार नौतपा में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून बस्तर पहुंच चुका है। कुछ दिनों बाद पूरे राज्य में सक्रिय हो जाएगा। इस बार 10 जून तक मानसून छत्तीसगढ़ पहुंचने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन 13 दिन पहले 28 मई को ही बस्तर पहुंच गया। बता दें कि पिछले साल 8 जून को बस्तर में मानसून पहुंचा था।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मौसम विभाग ने आज एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। रायपुर में बादल छाए हुए हैं। गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं बारिश से प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.3°C पेण्ड्रा रोड और सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 °C दर्ज किया गया।

भारी बारिश की संभावना

पिछले 24 घंटे में सुहेला, बस्तर से लेकर देवभोग तक बारिश हुई है। सुहेला में 6, देवभोग, बकावंड, भैरमगढ़ व माकड़ी में 4-4 सेमी, बस्तर, धनोरा, जगदलपुर, नानगुर, भोपालपट्टनम में 3-3 सेमी पानी गिरा है। इसी तरह दरभा, रतनपुर, कुमरदा, नारायणपुर, भाटापारा में 2-2, तोकापाल, कोहकामेटा, भानुप्रतापुर, अमलीपदर, लवन, अर्जुंदा, प्रेमनगर, फरसगांव, तमनार में एक-एक सेमी बारिश हुई है।

Share this
READ MORE  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: कल द्वितीय चरण का मतदान, 43 विकासखण्डों में डाले जाएंगे वोट, सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगी वोटिंग