
बाराद्वार12 घंटे पहले

- कॉपी लिंक

साहू हेल्पलाइन के द्वारा ग्राम सरवानी में चंद्रिका साहू का स्वर्गवास हो जाने पर उनकी माता को आर्थिक सहायता दी गई। ग्राम सरवानी के रहने वाले चंद्रिका साहू का उम्र लगभग 24 वर्ष थी और कुछ दिन पहले ही उसके पिताजी का भी स्वर्गवास हो गया था, जिससे उनका परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था।

जिस पर साहू हेल्पलाइन के संयोजक अशोक साहू, मेम कुमार साहू, हेमंत साहू, भोला शंकर साहू एवं प्रकाश साहू ने चंद्रिका साहू के माता जी को 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई। साहू हेल्पलाइन के सभी सदस्यों के द्वारा चंद्रिका साहू के माता व उसके परिवार को इस दुख के घड़ी में संबल प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई।
खबरें और भी हैं…
