कामधेनु विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण

Share this

० कालेज परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का लिया संकल्प

दुर्ग। दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति डॉ.आरआरबी.सिंह के मार्गदर्शन एवं अधिष्ठाता डॉ.संजय शाक्य के नेतृत्व में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर महाविद्यालय परिसर को “प्लास्टिकमुक्त“ बनाने का संकल्प लिया गया। इसके तहत छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया, साथ ही अपने आस-पास के पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त करने हेतु प्रेरित कर कदम, नीम, जामुन आदि पौधो का रोपण किया गया।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ.बीपी राठिया, निदेशक शिक्षण डॉ.सुशांता पॉल, अधिष्ठाता डॉ.के मुखर्जी, निदेशक अनुसंधान डॉ.जीके दत्ता, निदेशक फार्म डॉ.धीरेन्द्र भोंसले, डॉ.एसपी इंगोले, डॉ.एमके अवस्थी, डॉ.जेआर खान, डॉ.एसएल अली, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ.दिलीप चौधरी, कृषि विज्ञान केन्द्र के समन्वयक डॉ.व्हीएन खुणे, डॉ.सुभाष वर्मा, डॉ.आरसी रामटेके, डॉ.शबीर अनंत, डॉ.वंदना भगत, डॉ.ओपी दीनानी, कुलपति के निज सचिव संजीव जैन की उपस्थिति में पौधरोपण किया गया।

कुलपति डॉ.आरआरबी.सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण बड़ी चुनौती है। अपने पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त रखना हम सब की जिम्मेदारी है। मानव संस्कृति में प्रकृति को विकृत करने की नहीं, बल्कि संरक्षित करने की परंपरा रही है। विश्वभर के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज के दिन विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया जाता है। अधिष्ठाता डॉ.संजय शाक्य* ने बताया कि इस बार विश्व पर्यावरण दिवस की थीम प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण है। प्रति वर्ष इस कार्यक्रम को मनाने का उद्देश्य प्रकृति के प्रति अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करना है। पर्यावरण को सुरक्षित रखना केवल कुछ संगठनों की जिम्मेदारी नही है अपितु हम सबका नैतिक कर्त्तव्य है। यदि आज हमने अपने पर्यावरण के लिए कोई सार्थक कदम नही उठाया तो आने वाली पीढ़ी को इसका भुगतान करना होगा।

READ MORE  CGPSC भर्ती परीक्षा घोटाले में CBI ने आरती वासनिक समेत 5 लोगों को लिया हिरासत में
Share this