
दुर्ग। नगर निगम द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य शासन के निर्देशानुसार एक पेड़ मां के नाम से पर्यावरण एवं पृथ्वी के प्रति जागरूकता और संरक्षण के लिए महाराजा चौक से साइकिल रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पर्यावरण राष्ट्रीय प्रभारी सरोज पांडेय, विधायक गजेंद्र यादव, मेयर अलका बाघमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, कमिश्नर सुमित अग्रवाल, सभापति श्याम शर्मा, प्रभारी काशीराम कोसरे और एमआईसी सदस्य, पार्षद उपस्थित थे। रैली का महाराजा चौक से प्रगति मैदान बोरसी में समापन हुआ। मेयर अलका बाघमार ने महाराजा चौक पर साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पर्यावरण दिवस पर साइकिल रैली निकालकर पर्यवारण संरक्षण और शहर को हरियाली की दिशा में संवारने बडी संख्या में विधायक गजेंद्र यादव ने सभापति श्याम शर्मा बच्चो व पर्यावरण प्रेमियों के साथ सायकिल रैली में शामिल हुए।
प्रकृति से जो पाया है उसे लौटाने का प्रयास है पौधा-रोपण,आज प्रगति मैदान बोरसी में पौधरोपण कार्यक्रम मे सभी अतिथियों के साथ वार्ड पार्षद साजन जोसफ व एमआईसी द्वारा एक पेड़ मां के नाम से पर्यावरण एवं पृथ्वी के प्रति जागरूकता और संरक्षण के लिए नागरिको के साथ फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रगति मैदान में विभिन्न प्रकार के पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखने एवं प्रदूषण से बचाए रखने हेतु पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण करना बहुत आवश्यक है। हमारे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व हराभरा प्रकृति प्रदान करना हमारा कर्तव्य ही नहीं जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा आम नागरिकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक है। कहा कि बिगड़ते पर्यावरण से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे मानव जीवन जीव जंतु व पेड़ पौधे पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में भी पौधारोपण को लाभकारी बताया गया है।
महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि एक पेड़ सौ पुत्र के समान होता है। नतीजतन हर एक लोगों को कम से कम एक एक पौधा निश्चित रूप से लगाने अपील की। उन्होंने सभी को उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।उन्होंने छात्र-छात्राओं व नगरवासियों को फलदार व छायादार वृक्ष लगाने की अपील की।
सभापति श्याम शर्मा और प्रभारी काशीराम कोसरे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य देवनारायण चन्द्राकर, नरेंद्र बंजारे, शेखर चन्द्राकर, लीना दिनेश देवांगन, मनीष साहू, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,नीलेश अग्रवाल, उषा टावरी, सरिता मिश्रा व पार्षद गण, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, वीपी मिश्रा, उद्यान प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहें।वृक्षारोपण के बाद प्रगति मैदान बोरसी में अतिथियों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार दिया गया
