सरसों के पीले फूलों से हुआ धरती का शृंगार… | Earth was decorated with yellow mustard flowers…

Share this

जांजगीर14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जिले में 14 हजार 25 एकड़ एरिया में सरसों की खेती की गई है। बसंत पंचमी के नजदीक आते ही नवागढ़ क्षेत्र में खेतों में सरसों की फसल लहलहा रही है। सरसों में अब फूल आने लगे हैं। जिले में सरसों की फसल में निखार आ गया है। ठंड का मौसम सरसों की बढ़त के लिए सर्वोत्तम माना जाता है।

वैसे तो बसंत का आगमन पतझड़ के आगमन व ठंड की विदाई का संदेश होता है। खेतों में सरसों की फूल लहलहाने लगी हैं। इन दिनों सरसों के फूलों की खुशबू खेतों में बिखरी हुई है। सरसों के फूल से धरती का शृंगार हो गया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  अब एक मैसेज करें, महिला आयोग करेगा आपकी मदद, संभाग स्तरीय कार्यशाला में आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा