
रायपुर2 मिनट पहले

- कॉपी लिंक

मनी लॉन्ड्रिंग, कोल स्कैम मामले में एक और शख्स गिरफ्तार किया गया है। इस बार ED ने जमीन का सौदा करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इसी के पास से सौम्या चौरसिया ने जमीन खरीदी थी। इस व्यक्ति से पहले ही ED कई बार पूछताछ कर चुकी है। अब इसे आधिकारिक तौर अरेस्ट किया गया है।

सोमवार के ED ने इसे रायपुर की अदालत ने कोर्ट में पेश किया है। ED के अफसरों ने दावा किया है कि अवैध लेन की काली कमाई का बड़ा अमाउंट जमीन के बदले इस शख्स को दिया गया है। जमीन का सौदा कुछ कैश और कुछ बैंक से किए जाने की चर्चा है। इस मामले में पहले ही सौम्या चौरसिया अरेस्ट हैंं।
रायपुर की अदालत में पेश किए गए इस शख्स का नाम दीपेश टांक बताया गया है। धमधा रोड के पास 51 एकड़ जमीन के सौदे से इसका नाम जुड़ा है। दावा किया जा रहा है कि जमीन इसी की थी,जिसकी डील सौम्या चौरसिया से की गई। अब ईडी के अफसरों इसकी 8 दिनों की रिमांड मांगी। करीब डेढ़ घंटे चली बहस के बाद अदालत ने 4 दिनों की रिमांड मंजूर कर दी। दीपेश टांक अब 4 दिनों तक ED की कस्टडी में ही रहेगा और इससे पूछताछ की जाएगी।
