छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश की संभावना, दुर्ग-रायपुर सहित क‌ई जिलों में अलर्ट 

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अब तेज हो गई है। मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर और मध्य हिस्सों में अगले 48 घंटों के लिए मध्यम से तीव्र मेघ गर्जन और तेज वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी वर्षा की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां छत्तीसगढ़ के शेष भागों में अनुकूल होती जा रही हैं। मानसून की उत्तरी सीमा अब वेरावल, भावनगर, वडोदरा, खरगोन, अमरावती, दुर्ग, बरगढ़, चांदबाली, सैंडहेड द्वीप और बालुरघाट से होकर गुजर रही है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा है चक्रवाती दबाव

मौसम में बदलाव की एक अहम वजह बंगाल की खाड़ी में समुद्र तल से 1.5 से 5.8 किलोमीटर ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण है। यह परिसंचरण ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है, जिससे पूरे प्रदेश में इस हफ्ते बारिश की संभावनाएं बनी रहेंगी। इसके असर से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

राजधानी समेत इन 12 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजधानी रायपुर समेत दुर्ग, बिलासपुर ,कोरबा ,अंबिकापुर, महासमुंद ,कांकेर , बस्तर आदि जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश और वज्रपात का अनुमान है। रायपुर में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 26°C रहने की संभावना है।

Share this
READ MORE  CG BREAKING NEWS: नगर सेना जवानों को अब मिलेगा कांस्टेबल जैसा वेतन, सुप्रीम कोर्ट का आदेश