ACB की बड़ी कार्रवाई; रिश्वत लेते बिजली विभाग के अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ा 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मुंगेली। लोरमी बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एसीबी बिलासपुर टीम ने कार्रवाई करते हुए लोरमी में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार गुप्ता को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी जेई ने प्रार्थी नंद कुमार साहू से अवैध कनेक्शन पर कार्रवाई न करने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की थी। एसीबी को शिकायत मिलने के बाद टीम ने योजना बनाकर जेई को लोरमी बिजली ऑफिस से लगभग 300 मीटर दूर एक किराना दुकान के पास निजी वाहन में रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से लोरमी क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Share this
READ MORE  भाजपा के 18 विधायक 6 माह के लिए निलंबित, हनी ट्रैप और आरक्षण के मुद्दे पर हंगामा के बाद कार्रवाई स्थगित