छत्तीसगढ़ में PWD के EE 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रिश्वत मांगने की शिकायत पर पहुंची एसीबी की टीम ने जगदलपुर के कार्यपालन अभियंता को 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। अधिकारी का नाम अजय कुमार टैंभूरने हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

एसीबी की टीम ने कार्यपाल अभियंता के घर छापामार कर उन्हें गिरफ्तार किया है। लोक निर्माण विभाग के जगदलपुर डिवीजन में अजय कुमार कार्यपालन अभियंता विद्युत यांत्रिकी के पद पर पदस्थ हैं। फिलहाल पूछताछ जारी है।

बताया जा रहा है कि ठेकेदार को काम दिलाने के नाम पर ईई अजय कुमार ने 2 लाख की मांग की थी। ठेकेदार को कार्यपालन अभियंता ने जगदलपुर के साकेत कॉलोनी स्थित अपने सरकारी आवास में रिश्वत की रकम लेकर बुलाया था। ठेकेदार रिश्वत देना नहीं चाहता था इसलिए उसने इसकी शिकायत एसीबी से की। शिकायत की जांच के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ईई के घर आज सुबह पहुंची।

इस दौरान कार्यपालन अभियंता अजय कुमार टैंभूरने को 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। एसीबी टीम की कार्रवाई चल रही है। यह एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। कार्रवाई पूरी होने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम इसकी विस्तृत जानकारी देगी।

Share this
READ MORE  राष्ट्रीय जल महोत्सव में चिरपोटी की सरपंच पूजा चंद्राकर सम्मानित