भारतमाला मुआवजा घोटाला: 4 टीम गांवों में जाकर करेगी शिकायतों की जांच

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। भारतमाला परियोजना में मुआवजा घोटाले की जांच के लिए चार जांच टीम बनाई गई है। ये टीम गांवों में जाकर शिकायतों की जांच करेगी। बता दें कि भारतमाला परियोजना में रायपुर और धमतरी जिले में मुआवजा नहीं मिलने या कम मिलने की शिकायतें आई हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इन शिकायतों की जांच के लिए रायपुर कमिश्नर महादेव कांवरे ने दोनों जिलों के एडिशनल कलेक्टर की अगुवाई में चार जांच टीम बनाई है। जांच टीम शिकायत पर गांवों में जाकर पड़ताल करेगी।

रायपुर कमिश्नर महादेव कांवरे ने संबंधित पक्षों और आम जनता द्वारा की गई शिकायतों का समिति बनाकर निराकरण करने के निर्देश दिए। इस बैठक में उपायुक्त ज्योति सिंह, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, उमाशंकर बंदे और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Share this
READ MORE  सीमेंट प्लांट का विरोध: लाठीचार्ज के बाद उग्र हुआ माहौल, 39 गांव के लोगों का फूटा गुस्सा