दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का विस्तार

Share this

रायपुर। रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन द्वारा दुर्ग -हटिया-दुर्ग के मध्य चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया है। यह गाड़ी 08185 / 08186 हटिया-दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक स्पेशल की सुविधा 27 जून 2025 तक चल रही है, जिसके परिचालन में 27 फेरों का विस्तार 1 अक्टूबर 2025 तक किया गया है। 08185 हटिया-दुर्ग द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन 1 जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक विस्तार किया गया है। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 08186 दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन 2 जुलाई से 1अक्टूबर 2025 तक विस्तार किया गया है ।

Share this
READ MORE  LPG गैस में 1.5 करोड़ का घोटाला, अभनपुर के ठाकुर पेट्रोकेमिकल पर केस—एक गिरफ्तार, बाकी फरार