प्रापर्टी, पैसा और लालच ने वकील दंपति को बना दिया हत्यारा

Share this

० ट्रंक में मिली लाश, दिल्ली से पकड़े गए आरोपी

रायपुर। दो दिन पहले रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया था। रायपुर की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में फेंके गए ट्रंक में सूटकेस मिला, जिसमें व्यक्ति की लाश बरामद की गई थी। रायपुर पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है, जिसके तार दिल्ली से जुड़े हैं।

सूटकेस में मिले शव की शिनाख्त रायपुर के ही किशोर पैंकरा के रूप में हुई है। किशोर की हत्या का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि उसका ही वकील है, जो दिल्ली में रहता है। पुलिस ने वकील और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है।

जानिए पूरा मामला ?

दरअसल यह मामला प्रापर्टी विवाद को लेकर था। किशोर पैंकरा ने अपना मकान बेचने का फैसला किया और इसकी जानकारी वकील अंकित उपाध्याय को दी। अंकित ने किशोर के मकान का सौदा 50 लाख में किया और किशोर को बताया कि मकान 30 लाख रुपए में ही बिका है। हालांकि, बाद में किशोर को इसकी भनक लग गई और वो 10 लाख रुपए अधिक मांगने लगा।

दिल्ली से पकड़ा गया वकील

वकील अंकित ने 10 लाख रुपए देने से साफ इनकार कर दिए। दोनों के बीच विवाद इस हद तक बढ़ा कि अंकित ने पत्नी शिवानी शर्मा के साथ मिलकर किशोर को मारने का फैसला कर लिया। अंकित की इस साजिश में उसका साथ दो अन्य लोगों ने भी दिया, जिन्हें पुलिस ने रायपुर से ही गिरफ्तार कर लिया है। अंकित ने पूरी प्लानिंग के साथ किशोर की हत्या को अंजाम दिया और फिर उसकी लाश को सीमेंट के घोलकर में डालकर सूटकेस में भरा, फिर ट्रंक में डाल दिया। पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली पुलिस की मदद मांगी। अंकित और उसकी पत्नी शिवानी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया और दोनों को दिल्ली एअरपोर्ट से रायपुर लाया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करते हुए सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है।

READ MORE  पंजाब में बनी 14.50 लाख की अंग्रेजी शराब की तस्करी, आरोपी जितेन्दर पाल सिंह गिरफ्तार

ऐसे सॉल्व किया केस

बता दें कि वकील अंकित के पिता छत्तीसगढ़ पुलिस के रिटायर्ड ASI हैं। पुलिस ने मामले की जांच के लिए जब इंद्रप्रस्थ कॉलोनी का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें अंकित की पत्नी शिवानी को देखा गया। शिवानी उस कार के पीछे थी, जिसमें से दो आरोपियों ने किशोर के शव को निकालकर ट्रंक में रखा था। सबूत छुपाने आरोपियों ने कार का नंबर बदल दिया था। आरोपियों की फुटेज कार से जाते हुए और लिफ्ट से ट्रंक बाहर निकालते हुए भी मिली है।

Share this