नेहरू नगर से सुपेला अंडरब्रिज तक रेल लाइन के समानांतर रोड के लिए 7 करोड़ की स्वीकृति

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत नेहरू नगर अंडर ब्रिज से भिलाई नगर स्टेशन तथा भिलाई नगर स्टेशन से सुपेला अंडरब्रिज तक रेल्वे लाइन के समानांतर रोड निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य के लिए राज्य शासन ने 6 करोड़ 98 लाख की स्वीकृति दे दी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव के मद्देनजर उन्होंने नेहरू नगर से सुपेला तक रेल लाइन के समानांतर सड़क निर्माण के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा था जिसे स्वीकृति देते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अधोसंरचना विकास मद से 698 लाख रूपये जारी कर दिए हैं।

श्री सेन ने कहा कि नगर निगम भिलाई के जोन-1 अंतर्गत नेहरू नगर अंडरब्रिज से भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन तक रेल्वे लाईन के समानांतर रोड निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ 18 लाख 40 हजार तथा भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन से सुपेला अंडरब्रिज तक रेल्वे लाइन के समानांतर रोड निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य के लिए शासन ने 3 करोड़ 79 लाख 60 हजार रूपये जारी कर दिए हैं। अब जल्द ही कार्ययोजना तैयार कर काम शुरू किया जाएगा। इस मार्ग के निर्माण से नेहरू नगर, सुपेला आकाशगंगा, कोसा नगर, दीक्षित नगर, जुनवानी सहित समीपस्थ क्षेत्र के रहवासियों को राष्ट्रीय राजमार्ग के ट्रैफिक से राहत मिलेगी साथ ही उनके समय की भी बचत होगी।

Share this
READ MORE  हनुमान भगवान शंकर के ही रुद्रावतार, श्रीराम जी से उनका संबंध आत्मा व परमात्मा जैसा..