बंद कोयला खदान का हिस्सा ढहने से 4 की मौत, कई अन्य के फंसे होने की आशंका

Share this

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के सीसीएल कर्मा प्रोजेक्ट में अवैध रूप से कोयला निकालने गए चार ग्रामीणों की मौत हो गई और छह ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गए हैं। घटना जिले के कर्मा इलाके में तड़के हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस जांच के अनुसार कुछ ग्रामीण कोयले के अवैध खनन में शामिल थे। रामगढ़ के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) फैज अक अहमद मुमताज ने बताया कि सुबह घटना की जानकारी मिली। मामले की जांच के लिए एक प्रशासनिक टीम मौके पर भेजी गई है। मौके पर अभी राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

कर्मा परियोजना में सीसीएल कोयला उत्खनन का कार्य कर रही थी। शनिवार सुबह ग्रामीण कोयला निकालने पहुंचे थे, जहां अचानक चाल धंस जाने से 4 ग्रामीणों की मौके पर मौत हो गई. जबकि 6 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिसमें एक का पैर बुरी तरह जख्मी हुआ है और दूसरी महिला की कमर टूट गई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण कर्मा प्रोजेक्ट कार्यालय के गेट के समीप शव रखकर प्रदर्शन कर रहे है। उनकी मांग हैं कि सीसीएल उचित मुआवजा दे। मुआवजा नहीं मिलने तक शव को नहीं हटाया जाएगा।

Share this
READ MORE  चक्रधर समारोह 2025; शास्त्रीय संगीत के साथ लोक कला के दिखेंगे रंग, गायन और वादन के साथ नृत्य की विविध शैलियों की होगी प्रस्तुति