सेल्फी और रील के लिए रिस्क, वाटर फाल में फंसे पांच युवक-युवती, रेस्क्यू कर निकाले बाहर

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कोरबा। जिले के देवपहरी जलप्रपात में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। सेल्फी पॉइंट पर फोटो खींचने गए तीन युवतियां और दो युवक अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बीच में फंस गए। वाटर फॉल पर चेतावनी बोर्ड लगा होने के बावजूद ये लोग वहां तक चले गए थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

घटना की सूचना मिलते ही लेमरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। संयुक्त रेस्क्यू टीम को पानी के तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं।

ग्रामीणों की मदद से देर रात तक चले रेस्क्यू में सभी युवक-युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रात में अंधेरा होने से रेस्क्यू में दिक्कतें आई। लगभग 300 मीटर रस्सी के सहारे एक-एक कर सभी को बाहर निकाला गया।

कार से आए थे घूमने

जानकारी के मुताबिक, डीएसपी ब्रेडिंट मिंज के नेतृत्व में ये रेस्क्यू चलाया गया। युवक-युवतियां संजय नगर और मिशन रोड के रहने वाले हैं। वे कार से घूमने आए थे। कुछ लोग जलस्तर बढ़ता देख बाहर आ गए, लेकिन पांच लोग वहीं रुके रहे और फंस गए।

चेतावनी के बावजूद लापरवाही

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है। बता दें कि इस जलप्रपात में यह पहली घटना नहीं है। पहले भी कई लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। इसके बावजूद लोग यहां लापरवाही बरतते हैं। जिला प्रशासन ने वहां सांकेतिक बोर्ड भी लगाया है कि गहरे पानी में न जाए, समय रहते बाढ़ आने से पहले निकल जाएं, वहीं कुछ डेंजर जोन भी बनाया गया है लेकिन लोग लापरवाही करते हैं।

READ MORE  नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने नक्सलवाद समाप्ति के सरकारी दावों पर दागे तीखे सवाल
Share this