कुसमी भाजपा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित | Kusmi BJP Mandal announced new executive committee

Share this

कुसमीएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी कुसमी मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपनी नई टीम के नामों का ऐलान शनिवार देर रात कर दिया। टीम में युवा चेहरों को तवज्जो दी गई है तो 2 महिलाएं भी शामिल की गई हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के अनुमोदन के बाद मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपनी नई टीम में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, 1-1 कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री और 2 मीडिया प्रभारी, कुल 18 सदस्यों को शामिल किया है।

टीम में अशोक सोनी, रामसुंदर यादव, सुनिता भगत, रामलगन राम, मथुरा प्रसाद यादव व गुना राम नगेशिया को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता बालेश्वर राम और सत्यनारायण गुप्ता को महामंत्री बनाया गया है। मंत्री पद पर शिवा साहू, दुर्गा प्रसाद, भगवती सोनवानी, सुभाष गुप्ता, पारस नाथ पाल और जगरनाथ यादव को नियुक्त किया गया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  कक्षा चल रही थी तभी हुआ हादसा, जर्जर भवन के चलते सीलिंग फैन भी गिर गया | balcony fell on student in bilaspur chhattisgarh news