शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड, 4 अगस्त तक रहेंगे जेल में 

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आज से 4 अगस्त तक रायपुर सेंट्र्ल जेल में बंद रहेंगे। बता दें ईडी की टीम ने शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को उनके निवास भिलाई से 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था।

ईडी ने चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर रायपुर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट से पांच दिनों की रिमांड मिलने के बाद ईडी की टीम चैतन्य बघेल को लेकर ईडी के दफ्तर पहुंची थी। पांच दिनों तक हुई पूछताछ के बाद रिमांड खत्म होने पर आज दोबारा चैतन्य बघेल को रायपुर विशेष कोर्ट में पेश किया गया। जज ने फैसला सुनाते हुये 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Share this
READ MORE  वृक्षों को बांधा रक्षा सूत्र, पर्यावरण सहेजने का लिया संकल्प