हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के दफ्तर पर चला बुलडोजर

Share this

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज सूदखोर और फरार परदेसिया हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर के ऑफिस को तोड़ने के लिए निगम की टीम पहुंची और उनके ऑफिस पर बुलडोजर कार्रवाई की। निगम की टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। बताया जा रहा है कि, रोहित तोमर ने अपनी पत्नी के नाम पर ऑफिस खोल रखा था और यहीं से सूदखोरी का काम करता था। बता दें कि, परदेसिया बदमाश तोमर बंधुओं का घर और ऑफिस भाटागांव के साईं नगर में स्थित है। निगम की टीम ने तोमर बंधुओं के दफ्तर पर बुलडोजर चलाया है। इस दौरान पुलिस और निगम की टीमें अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंची थी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस की टीम ने तोमर बंधुओं की तलाश तेज कर दी है।

बता दें कि, रोहित और उसका भाई वीरेंद्र तोमर लंबे समय से फरार चल रहे हैं। दोनों भाइयों पर सूदखोरी, मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। शिकायतें दर्ज होने के बाद से ही दोनों भाई फरार चल रहे हैं। पुलिस लगातार दोनों भाइयों की तलाश में जुटी हुई है। इतना ही नहीं पुलिस की टीम ने वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर की पत्नियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Share this
READ MORE  कोयला घोटाला : निलंबित IAS रानू दिल्ली, सौम्या बैंगलुरु और समीर कानपुर से पेशी में आए, ACB-EOW की विशेष कोर्ट में हुई सुनवाई