


कोरबा। कोरबा में भारी बारिश से कुआं धंसने से मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक ही परिवार के हैं। इस हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। यह घटना जड़गा चौकी के ग्राम बनवार की है।
बताया जा रहा कि गांव के छोटू राम श्रीवास (65) उसकी पत्नी कंचन श्रीवास (55) और बेटा गोविंद श्रीवास (25) कुएं में लगे मोटर पंप को निकालने का प्रयास कर रहे थे इसी दौरान अचानक पूरा कुआं धंस गया, जिससे एक ही परिवार के तीन लोगों की कुएं के मलबे में दबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आपदा बचाव दल एसडीआरएफ को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस घटना से परिवार व गांव में मातम पसर गया है।

