बघेल ने कहा- मुख्यमंत्री बनना है तो लोगों से जुड़ें सेवा की भावना बनाए रखें | Baghel said – If you want to become the Chief Minister, then connect with the people, maintain the spirit of service.

Share this

बलौदाबाजार12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को बलौदाबाजार विधानसभा के ग्राम सरोरा व पुरैना-खपरी पहुंचे। - Dainik Bhaskar

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को बलौदाबाजार विधानसभा के ग्राम सरोरा व पुरैना-खपरी पहुंचे।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को बलौदाबाजार विधानसभा के ग्राम सरोरा व पुरैना-खपरी पहुंचे। यहां उन्होंने विकास कार्यों के लोकार्पण भूमिपूजन के अलावा लोगों से बातचीत की। लोगों ने उन्हें सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री से आगे बढ़ने के उपाय पूछे। सीेएम ने कहा कि लोगों से जुड़कर रहें। सेवा भावना बनाए रखें। आत्मविश्वास रखें। इसी से सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि कुछ पाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने इस सिलसिले में अपने छात्र जीवन के किस्से साझा किए। उन्होंने एक छात्रा की मांग पर मेरिट में आने वाले बच्चों को हेलीकाप्टर में घुमाने का वादा किया।

आईटीआई केंद्र में नए ट्रेड खोले जाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य आमजनों की आय में वृद्धि करना है। गोपालकों को गोधन न्याय योजना से, गौठानों में संचालित योजनओं से महिलाओं की आय बढ़ी है। किसान, मजदूर और महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाया जा रहा है। राज्य में आई टी आई के उन्नयन हेतु 1200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, ताकि वहां ट्रेडों की संख्या बढ़े और युवाओं को सुगमता से रोजगार उपलब्ध हो सके। आगे भी स्कूलों की मरम्मत,रंग रोगन और नए भवन का निर्माण किया जाएगा। आईटीआई केंद्र में नए ट्रेड खोले जाएंगे।

मुख्यमंत्री का जनता से संवाद
मुख्यमंत्री को खमरिया के किसान नेमसिंग ने बताया कि उनके पास 45 एकड़ खेती है। उनका 4.25 लाख रुपए का कर्ज माफ हुआ है। घर खर्च के बाद उन्होंने बोर खनन कराया। उन्होंने खेती की कमाई से ट्रैक्टर और कार लेने के साथ बहू और पत्नी के लिए गहने भी खरीदे। इसी तरह सरोरा के किसान धन्नू लाल चतुर्वेदी ने बताया कि उनका 1 लाख 20 हजार रूपए का कर्ज माफ हुआ है। नेवरा निवासी शरद वर्मा ने बताया कि उनका 30 हजार का कर्ज माफ हुआ। इसके साथ उन्होंने मुख्यमंत्री से नेवरा में सिटी बस चालू करने की मांग की।

मुख्यमंत्री से लोकेश कुमार नेताम ने अपने पिताजी के स्वास्थ्य लाभ के लिए इलाज की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने इलाज की व्यवस्था कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में इलाज के लिए 20 लाख रुपए तक की सहायता दी जाती है। ग्राम सरोरा की कुंती यादव ने अपने दिव्यांग बच्चे के लिए निःशक्तजन पेंशन और दिव्यांगों को दी जाने वाली सुविधा दिलाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बच्चे का नाम नोट कर लाभ दिलाने के निर्देश दिए। हाट बाजार क्लिनिक योजना की हितग्राही संगीता वर्मा ने मुख्यमंत्री को दादा बनने पर बधाई दी।

किसान और खेती का रकबा बढ़ा
सरोरा में सीएम ने कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों से किसानों की संख्या और खेती का रकबा बढ़ा है। धान खरीदी में देश में छतीसगढ का पंजाब के बाद दूसरा स्थान है। अब तक 103 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो गई है। छत्तीसगढ में लगभग 23 लाख किसान धान बेच कर लाभान्वित हुए है। धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था के लिए धान खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन क्षेत्रों में वनवासियों को आय और रोजगार के साधन उपलब्ध कराने 65 प्रकार की लघु वनोपज की खरीदी की जा रही है। उन्होंने बताया कि किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त 31 मार्च को मिलेगी।

सामग्री और राशि वितरित की
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार विधानसभा के ग्राम पुरैना-खपरी में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शिरकत किए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री और चेक वितरित किए। मछली पालन विभाग के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों में से श्री दीनबंधु लहरे को आईस बॉक्स, श्रीमती छोहरी बाई बंजारे को जाल तथा ग्राम पुरैना खपरी से श्रीमती कावेरी साहू को आईस बॉक्स प्रदान किए। इसी प्रकार ग्राम ताराशिव से श्री ईमिर सिंग पटेल, श्री राजकुमार पटेल को जाल और श्री बद्री प्रसाद पटेल को आईस बॉक्स प्रदान किया गया।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा निःशक्त विवाह योजना के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों में ग्राम गबौद से श्री सुलेन्द्र कुमार कुर्रे को 1 लाख रूपए तथा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत ग्राम वार्ड 04 नगर पंचायत पलारी से श्रीमती यशोदा देवांगन और वार्ड 03 नगर पंचायत पलारी की श्रीमती सविता जायसवाल को 20 हजार रूपए की राशि प्रदान की। इसी प्रकार सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत ग्राम वार्ड क्रमांक 06 इंदिरा कॉलोनी सोनपुरी रोड नगर पालिका बलौदाबाजार से श्री ईश्वर साहू, ग्राम बिटकुली से श्री जेठूराम पटेल और ग्राम- पोस्ट नयापारा तहसील, विकासखण्ड बलौदाबाजार से कु. बैसाखीन निषाद को ट्रायसायकल प्रदान किए।

इसी प्रकार ग्राम पोस्ट कोनारी विकासखण्ड पलारी से श्री हेम कुमार बंजारे और सदर वार्ड भाटापारा नगर पालिका भाटापारा से श्री कमल कुमार बांधे को मोट्राईज्ड ट्रायसायकल प्रदान किए गए। इसी प्रकार उभयलिंगी व्यक्ति योजना के तहत ग्राम चिचिरदा से हेमंत कुमार, ग्राम लटुवा से सुरेश पैकरा तथा ग्राम पुरेनाखपरी से महेन्द्र निषाद को उभयलिंगी आई.डी. कार्ड/प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

छात्रों ने किए दिलचस्प सवाल
आत्मानंद अंग्रजी माध्यम स्कूल तिल्दा-नेवरा के छात्र मनीष धुरंधर ने मुख्यमंत्री से पूछा कि किसी राजनीतिक परिवार से संबंध नहीं रखने पर भी हम मुख्यमंत्री बनने का सपना कैसे पूरा कर सकते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सपने देखने चाहिए यह अच्छी बात है। राजनीति में आने के लिए सबसे पहले किसी विचारधारा से जुड़ना पड़ता है। विचारधारा से पहचान बनती है। उन्होंने कहा कि लोगों से जुड़ें, सेवा की भावना बनाए रखें, तभी सपना पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रश्न पूछने की अच्छी परंपरा है। जब सवाल पूछने का अधिकार मिलता है, सवाल-जवाब होता है तब समाज और देश आगे बढ़ता है।

मजदूर के घर किया भोजन
मुख्यमंत्री ने पुरैना-खपरी में मजदूर झंगलू देवांगन के घर भोजन किया। परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती की और पुष्प-गुच्छ तथा शाल भेंटकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ कुसुम भाजी, लाल और सेमी की मिक्स सब्जी, मुनगा, आलू-बड़ी की सब्जी, भांटा और विशेष रूप से चिरपोटी पताल की चटनी भी परोसी गई। मुख्यमंत्री ने देवांगन एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया ।

आत्मविश्वास का मंत्र
स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा श्रिया देवांगन ने मुख्यमंत्री से उनके छात्र जीवन की प्रेरणात्मक घटना के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके गांव से मिडिल स्कूल 5 किलोमीटर दूर था, वहां तक वह पैदल जाते थे। हाई स्कूल में उन्होंने गणित विषय लिया था लेकिन स्कूल में गणित के शिक्षक नहीं थे। इसके लिए उन्होंने आंदोलन किया। फिर खुद मेहनत कर पढ़ाई की और पास हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ करना है तो खुद मेहनत करो। सफल होने के लिए आत्मविश्वास को बनाए रखें। आत्मविश्वास से ही व्यक्ति आगे बढ़ता है। स्वामी विवेकानंद ने भी कहा था कि आधुनिक युग में नास्तिक वह है, जिसे खुद पर विश्वास नहीं। आत्मानंद स्कूल की छात्रा नेहा वर्मा की मांग पर मुख्यमंत्री ने मेरिट में आने वाले छात्रों को हेलीकाप्टर की सवारी कराने का वादा किया।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  सर्चिंग पर निकले थे CRPF जवान, कैंप से कुछ दूरी पर हुआ धमाका | CRPF jawans went out on search, bomb exploded at some distance from the camp, preparing to refer from Chopper to Raipur