ठुसेकेला हत्याकांड: जमीन का लेन-देन, चोरी, चरित्र शंका बनी हत्या की वजह

Share this

० पड़ोसी और उसका नाबालिग बेटा निकले हत्यारे, दोनों गिरफ्तार

० बाड़ी के गोबर गड्ढे से बरामद हुए थे चारों मृतकों के शव

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने खरसिया ठुसेकेला के हत्याकांड का महज़ 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला और पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर की गई इस कार्रवाई में मृतक बुधराम सिदार और उसके परिवार की हत्या का कारण चरित्र शंका सामने आया है। पड़ोसी लकेश्वर पटैल ने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पूरे परिवार की निर्मम हत्या करना स्वीकार किया है।

जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर को ग्राम ठुसेकेला राजीव नगर में ग्रामीणों ने खरसिया पुलिस को सूचना दी थी कि बुधराम उरांव का घर अंदर से बंद है और भीतर खून के धब्बे दिख रहे हैं। पुलिस ने जांच में बुधराम उरांव (42), उसकी पत्नी सहोद्रा (37) और दोनों बच्चों अरविंद (12) और शिवांगी (5) के शव बाड़ी में खाद के गड्ढे से बरामद हुए। धारदार हथियार से हत्या किए जाने की पुष्टि पर थाना खरसिया (चौकी खरसिया) में अपराध क्रमांक 498/2025 धारा 103(1),238(a) BNS कायम किया गया। रेंज आईजी डॉ0 संजीव शुक्ला ने भी घटनास्थल का निरीक्षक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जांच टीम को पड़ोसी लकेश्वर पटैल पर संदेह हुआ। साक्ष्य मिलने पर पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि राजमिस्त्री का काम करता है, उसका पड़ोसी बुधराम उराँव भी राजमिस्त्री का करता है जो अपने परिवार के साथ रहता था। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से कई कारणों से झगड़ा विवाद हुआ था। आरोपी ने बताया कि वह पड़ोसी बुधराम के बाड़ी जमीन को खरीदना चाहता था जिसे कई बार बुधराम से मांगा, बुधराम ने जमीन बेचने से इंकार किया था, करीब 6 माह पूर्व लकेश्वर के लड़के ने बुधराम के घर में घुसकर चोरी की थी जिसे आपस मे सुलझा लिये थे। लकेश्वर पटैल उसके पडोसी बुधराम के चरित्र पर शंका करता था, इन सभी बातों को लेकर लकेश्वर पटैल बुधराम से रंजिश रखता था और बुधराम की हत्या की योजना बनाकर मौके की ताक पर था। इसने घटना के पूर्व बुधराम और उसकी पत्नी की गैरमौजूदगी में उसके घर की रैकी की थी।

READ MORE  बीजापुर और गढ़चिरौली में मुठभेड़; 4 माओवादी ढेर, इनामी आयतु व देवा समेत 12 ने किया सरेंडर

 

9 सितंबर की रात को उन्होंने बुधराम को खूब नशे में देखा था, उसी रात प्लान के मुताबिक आरोपी लकेश्वर और नाबालिग, बुधराम के घर घुसे और सोये बुधराम और उसकी पत्नी, बच्चों की हथियार से हमले कर हत्या कर दिये फिर शवों को घर के दूसरे कमरे में जमीन खोद कर दफनाना चाहा पर जमीन सख्त होने से गढ्ढा नहीं कर पाये और फिर शवों को घसीटते हुए बाड़ी की ओर ले जाकर खाद में गढ्ढा कर दफन करने का प्रयास किये। पुलिस ने घटनास्थल ले जाकर आरोपियों से पूरी घटना का री-क्रिएशन कराया गया । आरोपियों के मेमोरेंडम पर टंगिया, रॉड, गैंती, फावड़ा, कपड़े आदि महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जब्ती कर दोनों को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी – (1) लकेश्वर पटैल पिता बंशी लाल पटैल 32 साल निवासी राजीव नगर ठुसेकेला, थाना खरसिया

(2) विधि के साथ संघर्षरत बालक। अपराधिक रिकार्ड- आरोपी लकेश्वर पटैल हत्या के अपराध में पूर्व सजायाफ्ता।

Share this