भिलाई में ऑनलाइन सट्टा, 35 लाख के लेन-देन का खुलासा, 4 गिरफ्तार, एक फरार

Share this

दुर्ग। भिलाई में ऑनलाइन सट्टा का भंडाफोड़ हुआ है। वैशाली नगर पुलिस ने मोबाइल और व्हाट्सएप चैट के जरिए सट्टा खेलाने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल और 6 हजार रुपए नगद जब्त किए। मोबाइल की जांच में लगभग 35 लाख रुपए के सट्टे के लेन-देन का खुलासा हुआ है।

सूचना मिली थी कि 13 सितंबर की शाम, रामनगर मुक्तिधाम शासकीय स्कूल के पास कुछ लोग कल्याण और राजधानी नामक गेम में अंकों पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर सट्टा खेल रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो वे लोग भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ लिया गया।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नाम आजम अहमद (35),

विकास शर्मा (38), कुलेश्वर साहू उर्फ कुल्लु (45), सूरज वर्मा (62) बताया है।

इसके अलावा रूआबांधा निवासी धनसिंह देवांगन मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि व्हाट्सएप चैट से पता चला कि यह गिरोह नियमित रूप से ऑनलाइन सट्टा खेलता और खिलाता था। अब पुलिस पूरे नेटवर्क पर निगरानी रख रही है। सोशल मीडिया पर चल रहे इस तरह के सट्टे पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Share this
READ MORE  दुर्ग-धमधा नाका फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिरा ट्रक, ड्राइवर की मौत