
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
दिल्ली। सीनियर आईएएस अफसर विकासशील (1994 बैच) छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव बनाये जा सकते हैं। वर्तमान में जनवरी 2024 से एशियाई डेवलपमेंट बैंक मनीला में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उनके वहां से रिलीव होकर अगले सप्ताह छत्तीसगढ़ पंहुचने की खबर है।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
एशियन डेवलपमेंट बैंक को 12 सितंबर 2025 को पत्र प्रेषित कर उन्हें रिलीव करने का अनुरोध किया गया था।
सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही उनके मुख्य सचिव बनने का आदेश जारी करने जा रही है। बता दें कि विकासशील गुप्ता देहरादून उत्तराखंड के निवासी हैं।
उनकी पत्नी निधि छिब्बर भी 1994 बैच की IAS हैं जो कि वर्तमान में नीति आयोग में पदस्थ है। उन्हें भी बहुत जल्द रिलीव कर दिया जाएगा और उन्हें भी छत्तीसगढ़ में नयी जिम्मेदारी दी जाएगी।
