बस्तर पंडुम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 7 को ऐतिहासिक दौरा

Share this

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बस्तर के लिए 7 फरवरी का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले ‘बस्तर पंडुम 2026’ के संभाग स्तरीय कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ करेंगी। इस दौरे को लेकर शासन-प्रशासन अलर्ट मोड पर है और पूरे संभाग में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर जगदलपुर शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। शहर में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर पुलिस ने चेक पोस्ट बनाए हैं, जहाँ बाहर से आने वाले हर वाहन की गहन तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने कार्यक्रम स्थल (लालबाग) के आसपास के इलाकों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

आम जनता और वीआईपी के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था

जिला प्रशासन और जगदलपुर पुलिस ने वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम जनता को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए एक व्यापक ट्रैफिक और पार्किंग प्लान तैयार किया है:

P-1 पार्किंग (वीवीआईपी): लालबाग मैदान का एक हिस्सा विशेष रूप से राष्ट्रपति के काफिले के लिए आरक्षित किया गया है।

वीआईपी पार्किंग: मुख्य मंच पर बैठने वाले विशिष्ट अतिथियों और राजदूतों के लिए लालबाग पीटीएस ग्राउंड में व्यवस्था की गई है।

मीडिया एवं कार पासधारक: इनके वाहनों के लिए क्यूरो इंडिया स्कूल के पीछे और सनसिटी कॉलोनी में पार्किंग स्लॉट तय किए गए हैं।

आम जनता हेतु: रायपुर, बस्तर और नगरनार की ओर से आने वाले वाहनों के लिए कुम्हड़ाकोट गणपति रिसोर्ट के पास और रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप विशाल पार्किंग जोन बनाए गए हैं।

READ MORE  भिलाई राउंड टेबल 243 ने ढौर में 8 कक्षाओं का निर्माण कर किया हस्तांतरण 

रिजर्व पार्किंग: यदि भीड़ अधिक बढ़ती है, तो कृषि उपज मंडी और हाटा ग्राउंड को विकल्प के तौर पर तैयार रखा गया है।

बस्तर पंडुम को लेकर भारी उत्साह
‘बस्तर पंडुम’ के माध्यम से इस क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, लोक कला और परंपराओं का प्रदर्शन किया जाएगा। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर स्थानीय जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य है कि कार्यक्रम भव्य होने के साथ-साथ पूरी तरह निर्बाध हो, जिससे बस्तर की सांस्कृतिक छवि राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हो सके।

Share this