DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड, पद का दुरुपयोग, आय से अधिक संपत्ति का आरोप

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ में काफ़ी समय से चर्चित केस में आख़िरकार पुलिस ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को सस्पेंड कर दिया है। यह केस एक होटल व्यवसायी के साथ पार्टनरशिप के रूप में उभरा था। हालांकि इस दौरान कई और बातें सामने आई थीं, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला था और मीडिया में इस विवाद को लेकर पर्सनल बातें भी आई थीं। लेकिन राज्य शासन से जारी आदेश में इनमे से किसी भी चर्चा का उल्लेख नहीं है। जारी आदेश के मुताबिक डीएसपी कल्पना वर्मा को पद का दुरुपयोग, विरोधाभासी बयान देने, अनुचित आर्थिक लाभ लेने तथा आय से अधिक संपत्ति के मामले में सस्पेंड किया गया है।उन्हें पीएचक्यू रायपुर में अटैच किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  रिटायर कर्मियों ने कहा- सेक्टर-4 सोसाइटी की कार्यप्रणाली निष्पक्ष व त्वरित परिणाम वाली