नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म को लेकर जनता के बीच बीजेपी चलाएगी अभियान- राजेन्द्र पाध्ये

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

नगरीय निकायों से पारित होंगे प्रस्ताव, कार्यकर्ता आम जनता को बताएंगे जीएसटी रिफार्म के फायदे

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग। प्रदेश भाजपा कार्यालय में नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म और आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में दुर्ग जिले के जीएसटी सुधार संबंधी प्रचार समिति और आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान संबंधी समिति के संयोजक और सदस्यगण शामिल हुए।

प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा कार्यशाला में दिए गए मार्गदर्शन के बारे में जीएसटी सुधार संबंधी कार्यक्रम के जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने बताया कि नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म एक क्रांतिकारी पहल है रोजमर्रा की घरेलू चीजों पर जबरदस्त टैक्स कटौती करते हुए उसे न्यूनतम दर किया गया है इसलिए जिले के सभी नगरीय निकायों से जीएसटी रिफार्म के स्वागत संबंधी प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री कार्यालय, भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय और प्रदेश नेतृत्व को भेजे जाएंगे। जीएसटी रिफॉर्म संबंधी कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक द्वारा चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है जिसमें उनके साथ सदस्य के रूप में दीपक चोपड़ा, आसिफ अली सैयद और नितेश साहू को रखा गया है। जीएसटी रिफॉर्म और आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के कार्यक्रमों संबंधी कार्ययोजना को लेकर 24 सितंबर को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भी रखा गया है।

मंडलों में भी जीएसटी रिफॉर्म के प्रचार को लेकर तीन सदस्यीय टीम का गठन किया जा रहा है। जीएसटी रिफॉर्म को लेकर विभिन्न माध्यमों से जमीनी स्तर तक प्रचार प्रसार किया जाएगा साथ ही संभाग स्तर पर व्यापारी सम्मेलनों का आयोजन भी होगा। मोदी सरकार का यह कदम लोगों की क्रय शक्ति (purchasing power) बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए उठाया गया क्रांतिकारी कदम है, इससे जहां उपभोक्ताओं को बचत होगी, वहीं मांग बढ़ने से उद्योगों को भी फायदा होगा।

READ MORE  दक्षिण बीजापुर में मुठभेड़, दो माओवादी ढेर, सर्च पर निकली थी डीआरजी टीम

कार्यशाला में आत्मनिर्भर संकल्प अभियान को लेकर भी व्यापक मार्गदर्शन दिया गया, जिसके जिला संयोजक दिलीप साहू, सदस्य मनोज सोनी, हर्षा चन्द्राकर, सरिता मिश्रा, अशोक राठी कार्यशाला में शामिल हुए।

Share this